चंपावत पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, टनकपुर आईएसबीटी का किया शिलान्यास व भूमि पूजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में रोडवेज के छह दशक पुराने मंडलीय कार्यालय वाली भूमि पर बनाए जा रहे आईएसबीटी का आज सुबह 11 बजे भूमि पूजन किया। उन्होंने इसके माध्यम से सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में सुधार करके यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की उम्मीद जताई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चंपावत जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने सुबह करीब 9:45 बजे हेलीकॉप्टर से टनकपुर स्टेडियम के हेलीपैड पर पहुंचा। इसके बाद, उन्होंने कार से कार्यक्रम स्थल, रोडवेज डिपो टनकपुर, की ओर रुख किया। वहां पहुंचकर, सीएम ने पुराने मंडलीय कार्यालय की भूमि पर बन रहे आईएसबीटी का सुबह 11 बजे भूमि पूजन किया, साथ ही इसका शिलान्यास भी किया।

55.90 करोड़ से हो रहा निर्माण
टनकपुर में रोडवेज के छह दशक पुराने मंडलीय कार्यालय वाली भूमि पर बनाए जा रहे आईएसबीटी का आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि इससे परिवहन सेवाओं में सुधार के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सीएम ने गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके सांसद अजय टम्टा, परिवहन सचिव अरविंद हयांकी आदि मौजूद थे।

सीएम इससे पूर्व 15 जनवरी को  इस क्षेत्र का निरीक्षण कर चुके हैं। रोडवेज कार्यशाला, जीएम कार्यालय के अलावा जल निगम की कुल 45 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 55.90 करोड़ रुपये से इस परियोजना का निर्माण कार्यदाई एजेंसी सीएनडीएस को फरवरी 2025 तक पूरा करना है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।