मंत्री सतपाल महाराज ने मध्यप्रदेश के भाजपा प्रत्याशियों के लिए किया चुनाव प्रचार

देहरादून/मध्यप्रदेश। छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के बाद, भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनावी रण में भी अपनी पूरी ताकत दिखाई।

भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में कई जनसभाएं की और जनता से भाजपा सरकार को पुनः सत्तारूढ़ बनाने के लिए आह्वान किया। महाराज ने कहा कि राज्य में विकास को बढ़ावा देने के लिए भाजपा को विजय प्राप्त करना आवश्यक है, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य को मजबूती मिले।

महाराज ने मध्यप्रदेश के प्रसवाडा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामकिशोर नानोह कांवरे, धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र से कालू सिंह ठाकुर, और घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र से गंगा सज्जन सिंह के लिए धूआंधार प्रचार करते हुए चुनावी जनसभाओं के माध्यम से भाजपा को विजय प्राप्त करने के लिए जनता से अनुरोध किया। इस अवसर पर कई भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Previous post

शहर की बदसूरती के लोनिवि, पेयजल निगम, जल संस्थान, एमडीडीए, ऊर्जा निगम भी जिम्मेदार

Next post

अध्यक्ष अजेंद्र ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के दिए निर्देश और स्थानीय विकास की कार्रवाई की तैयारी में दिए निर्देश