श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेष न्यूरोलाॅजी शिविर का विकासनगरवासियों ने उठाया लाभ

विकासनगर। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून की ओर से विकासनगर में न्यूरोलाॅजी के मरीजों के लिए विशेष निःशुल्क शिविर लगाया गया। शिविर में लकवा, माइग्रेन, पुराना सिर दर्द, नसों की कमजोरी, नसों की बीमारियों सहित न्यूरोलाॅजी की विभिन्न समस्याआंे के बारे में वरिष्ठ न्यूरोलोजिस्ट डाॅक्टरों ने परामर्श दिया। शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गईं। काफ़ी संख्या में मरीज विशेष न्यूरोलॉजी शिविर का लाभ उठाने के लिय पहुंचे। शिविर में पंजीकृत मरीज श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में कैंप के नियमानुसार भर्ती सेवाओं का लाभ भी उठा सकते हैं।रविवार को श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, उदियाबाग विकासनगर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य गणेश बिडालिया एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो फिजीशियन डाॅ यशपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर में हरबर्टपुर, विकासनगर, कालसी, हरीपुर, बाडवाला, जमनीपुर, रुद्रपुर, एंटनबाग, उदियाबाग, जीवनगढ़, भीमावाला, बदामावाला, बरोटी आदि क्षेत्रों से क्षेत्रवासियों ने शिविर का लाभ उठाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरोफिजीशियन डाॅ यशपाल सिंह, डाॅ शुभम डंग, डाॅ मोहित गोयल, डाॅ आकाश गुप्ता, डाॅ मनुश्री रावत, डाॅ भावना ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया।

शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के जनसम्पर्क अधिकारी सुहेब खान, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, विकासनगर के स्टाफ रेनूका नेगी, त्रिप्ती पंवार, सरिता रतूड़ी, प्राची पैन्यूली, रंजना बिंजौला, अनुपमा बिंजौला, वंश, रिया, विमल, निहारिका का विशेष सहयोग रहा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।