डॉ प्रेमचंद अग्रवाल: मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, और राजस्थान विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड मतों से जीत पर खुशी का इजहार

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड मतों से जीत होने पर खुशी का इजहार किया

प्रेस विज्ञप्ति

ऋषिकेश 03 दिसम्बर 2023 ।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड मतों से जीत होने पर खुशी का इजहार किया। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी कर व मिष्ठान खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।

रायवाला मुख्य मार्ग पर आतिशबाजी कर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यों को जनता ने सदैव सराहा है। कहा कि श्री मोदी जी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से कार्य करते हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश में भी सीएम श्री शिवराज सिंह चौहान जी की अगुवाई में कार्य किये गये। कहा कि मध्यप्रदेश में सुशासन और विकास कार्यो की जीत हुई है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अपने कार्यों के बलबूते छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिथक तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने जी तोड़ मेहनत की।

इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने केंद्र की मोदी सरकार और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, जिला मंत्री गणेश रावत, जिला योजना समिति सदस्य राजेश जुगलान, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रायवाला सागर गिरी, बीना बंगवाल, कमल कुमार, बबिता कमल, कमलेश भंडारी, आशीष जोशी, नवीन चमोली, मोहित नोटियाल, लक्ष्मी गुरुंग, दिव्या बेलवाल, बबिता रावत सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

बड़ा खुलासा: दिल्ली से देहरादून लौटे सीएम धामी, इन्वेस्टर सम्मिट की तैयारियों का निरीक्षण यहाँ से किया गया है।

Next post

मोदी की गारंटी ने भाजपा को जीत का मजबूत आधार प्रदान किया: केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज