सफलता: पुर्तगाल में मार्शल आर्ट का प्रदर्शन, भारत ने पांचवां स्थान हासिल किया।

सफलता: पुर्तगाल में मार्शल आर्ट का प्रदर्शन, भारत ने पांचवां स्थान हासिल किया।

उपलब्धि:पुर्तगाल मे मार्शल आर्ट का प्रदर्शन, भारत को मिला पांचवा स्थान

देहरादून। उत्तराखंड तीर्थ नगरी ऋषिकेश की मार्शल आर्ट कोच शिवानी गुप्ता ने पुर्तगाल में आयोजित वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय किक बॉक्सिंग टीम का प्रतिनिधित्व कर चैंपियनशिप में विदेश की धरती पर 70 किलो भार वर्ग किक लाइट इवेंट में वर्ल्ड में 5वी रैंक हासिल की।

इस उपलब्धि के अवसर पर वाको इंडिया किक बॉक्सिंग अध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं उत्तराखंड एमेच्योर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद कोटनाला , ओम प्रकाश मल, महासचिव सत्येंद्र कुमार, देवभूमि ऋषिकेश मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर अध्यक्ष सत्यवीर सिंह तोमर, महासचिव अलवेंद्र सिंह, समाजसेवी विपिन डोगरा, समाज सेवी राजकिशोर, समाजसेवी प्रिंसी रावत।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, प्रदीप कोहली ने शिवानी गुप्ता को वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में पांचवीं रैंक हासिल करने पर बधाई दी।
उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। साथ ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

देहरादून के धामी कैबिनेट ने राज्य हित में लिए गए एक महत्वपूर्ण निर्णय की घोषणा की है।

Next post

क्षेत्रीय विधायक और मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तीन प्रमुख राज्यों में भाजपा की जीत पर उत्साह से जश्न मनाया।