सहायक: पाँच वर्षों के कार्यकाल में मीडिया ने सकारात्मक समर्थन दिया, और रतूड़ी ने अपनी उपलब्धियों की मात्रा को गिनाया।

सहायक: पाँच वर्षों के कार्यकाल में मीडिया ने सकारात्मक समर्थन दिया, और रतूड़ी ने अपनी उपलब्धियों की मात्रा को गिनाया।

ऋषिकेश। उत्तराखंड में नगर निकाय के जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल 1 दिसंबर शुक्रवार को समाप्त हो रहा है। अंतिम कार्यकाल से एक दिन पहले नगर पालिका मुनिकीरेती अध्यक्ष रोशन रतूड़ी मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने अपने कार्यकाल में किए गए तमाम विकास कार्य गिनवाए। शुक्रवार को कैलाश गेट, मुनिकीरेती स्थित एक होटल में नगर पालिका मुनिकीरेती अध्यक्ष रोशन रतूड़ी पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने अपने 5 साल कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्य को रखते हुए कहा कि गंगा तट से लेकर क्षेत्र की सड़कों का कायाकल्प किया गया। पर्यटकों के हब मुनिकीरेती- ढालवाला को सजाने संवारने में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ी। स्थानीय लोगों से लेकर पर्यटकों के हितों का ख्याल रखा गया। इस दौरान उन्होंने कई सवालों के सहजता से जवाब भी दिए।

पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा कि मीडिया का उन्हें शुरू से ही सकारात्मक सहयोग मिला है। भावुक हुए रतूड़ी ने कहा कि मीडिया के सहयोग के कारण ही वे वार्ड मेंबर से ग्राम प्रधान और प्रधान से नगर पालिका अध्यक्ष तक का सफर तय कर पाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अतिक्रमण, पार्किंग और प्राकृतिक आपदा से जुड़े मामलों में मीडिया की भूमिका सराहनीय रही है। आगे वे क्षेत्र की जनता के बीच में रहकर कार्य करते रहेंगे। पत्रकारवार्ता में पालिका सभासद सुभाष चौहान, मीनू गोडियाल, वंदना थलवाल, गजेंद्र सजवाण, बीनू चौहान, विनोद सकलानी मौजूद रहे।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

उत्तराखंड में 1455 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो रहे हैं, और इसके लिए आवेदन की तारीख से आवेदन किया जा सकेगा

Next post

शिक्षकों की मांग के संदर्भ में, देर शांय शिक्षा महानिदेशक ने एक बैठक बुलाई, जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।