दून में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का हंटर, मुख्यमंत्री धामी ने दिए अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई के निर्देश

देहरादून ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई के निर्देश दे दिए गए हैं । जिसके चलते जिलाधिकारी देहरादून,  सोनिका ने देहरादून नगर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न चौराहों से अतिक्रमण हटाने व विभागीय परिसम्पत्तियों को अन्यत्रं स्थापित कर यातायात व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ व सुव्यवस्थित बनाने की कार्यवाही हेतु 5 टीम बनाई गई।

घंटाघर से पेसिपिक मॉल राजपुर रोड, घंटाघर से एफआरआइ, आराघर से धर्मपुर चौक, रिस्पना, जोगीवाला तक फुटपाथ/स्ट्रीट वैडर्स/ठेली/पटरी/रेड़ी आदि व्यापारियों जिनके द्वारा अतिक्रमण किये गये है उन्हें वहाँ से हटाया गया।

नगर निगम ने 42 चालान करते हुए रुपए 32800 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा लगभग 40 चालान करते हुए, रुपए 20000 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार आरटीओ द्वारा लगभग 14 चालान करते हुए रुपए 7000 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाते हुए फुटपाथ, सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करें। किसी भी दशा में उन्हें पुनः अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण व किसी भी प्रकार की अवाछनीय गतिविधिया संचालित न होने दे।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

संत निरंकारी सत्संग भवन में विशाल समागम: संतों के भावों में डूबा भक्ति पर्व

Next post

पांडुकेश्वर में भगवान कुबेर के नए मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समापन, श्रद्धालुओं ने उत्साह से भरा शुभारंभ किया

Post Comment