श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर राज्यपाल द्वारा किया गया स्वर्ण पदक से सम्मानित

रायपुर महाविद्यालय की छात्रा को सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के लिए स्वर्ण पदक

देहरादून।  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर की बीएससी गृह विज्ञान की छात्रा अंशिका को स्नातक स्तर में श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के लिए स्वर्ण पदक पुरस्कार प्रदत्त किया गया है  पिछले दिनों श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा उन्हें स्वर्ण पदक पुरुस्कार प्रदत्त किया गया l

महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त प्राध्यापकों ने अंशिका की सराहना की एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी

बीएससी गृह विज्ञान की संकायाध्यक्ष डॉ डिंपल भट्ट ने भी अंशिका को बधाई दी एवं उन्होंने बताया कि संकाय एवं समस्त छात्र-छात्राओं के लिए यह गौरव का विषय है और अंशिका सबके लिए एक प्रेरणा का स्रोत बनेगी। संकाय मे कार्यरत प्राध्यापिका पूजा रानी ने अंशिका की इस उपलब्धि को गौरवान्वित होने वाला पल बताया तथा समस्त छात्र-छात्राओं को अंशिका से प्रेरणा लेने के लिये कहा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत के लिए हेली सेवा का किया वर्चुअल फ्लैग ऑफ

Next post

लोकसभा आम चुनाव -2024: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी ने चलाया वोटर जागरूता अभियान; लोगों को किया मतदान के लिए जागरूक

Post Comment