उत्तराखंड में लोकसभा की पांचों सीटों पर BJP बड़ी बहुमत से विजय प्राप्त करेगी,” इसे बीजेपी की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने कहा।

0
4672

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा उत्तराखंड में लोकसभा की पांचों सीटों पर भारी बहुमत से विजय प्राप्त करके इतिहास रचेगी। उन्होंने बताया कि सभी सीटों के लिए भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को तैयार पैनल के नामों की पेशकश की है और भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड जल्द ही प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाने की योजना बना रहा है।



उत्तराखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमसे जुड़ें


Google News - memoirs publishing

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में कहा कि उत्तराखंड में भाजपा लोकसभा की पांचों सीटों पर प्रचंड बहुमत से विजय प्राप्त करके इतिहास रचेगी। उन्होंने नई दिल्ली में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में इसे बयान किया।

उन्होंने कहा कि सभी सीटों के लिए तैयार पैनल के नाम भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए हैं। भाजपा का केंद्रीय संसदीय बोर्ड शीघ्र ही प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाएगा।

सीएम धामी बैठक में शामिल होने पहुंचे दिल्ली

मुख्यमंत्री धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बुधवार शाम को भाजपा की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का चौतरफा विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का भी अभूतपूर्व विकास हुआ है। हर कोई भाजपा के टिकट पर विकास यात्रा में सहभागी बनना चाहता है। इसी के दृष्टिगत लोकसभा सीटवार जो नाम आए थे, वे सभी केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए हैं।

हिमाचल के घटनाक्रम पर कहीं ये बातें

एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के नेता भाजपा से जुड़ रहे हैं। राज्य में अभी तक तमाम दलों के छह हजार से ज्यादा लोग भाजपा में शामिल हो चुके हैं। यह पूछे जाने पर पर कि कांग्रेस से कोई बड़ा नाम भाजपा में आ सकता है, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो होगा, आपको पता चल जाएगा।

हिमाचल के घटनाक्रम के संबंध में उन्होंने कहा कि वहां के विधायक अपनी सरकार से असंतुष्ट हैं। सरकार चलाने के मामले में वहां की सरकार को देखना चाहिए कि उसके विधायक क्यों जा रहे हैं।