स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी को फूलदेयी त्यौहार की दी शुभकामनाएं

उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेयी के अवसर पर स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में देहली पर फूल चढाकर जिलाधिकारी, सोनिका को फूलदेयी त्यौहार की शुभकामनाएं दी।

जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों को चॉकलेट दी।

फुलदेई लोक पर्व के मौके पर जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को शुभकामना देते हुए उपस्थित बच्चों के साथ आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के इस महापर्व में जनपद के सभी मतदाताओं से शत् प्रतिशत् मतदान करने की अपील की।

देहरादून:  उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेयी अवसर पर स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में देहली पर फूल चढाकर जिलाधिकारी, सोनिका को फूलदेयी त्यौहार की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्कूली बच्चों को चॉकलेट दी।

बच्चों ने इस अवसर पर जिलाधिकारी से शहर में यातायात व्यवस्था, सफाई व्यवस्था एवं निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करनेे का अनुरोध किया।  जिस पर जिलाधिकारी ने बच्चों से वादा किया कि उनका प्रयास रहेगा, कि जो मांग बच्चों द्वारा की गई है, उन्हे पूर्ण कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद करते हुए फूलदेई त्यौहार के बारे में बताया कि ऋतु परिवर्तन पर बंसत ऋतु के आगमन पर फूलदेयई त्यौहार मनाया जाता है तथा यह त्यौहार सदभावना एवं मित्रता का भी प्रतीक है एवं पर्यावरण को संजोकर रखने के लिए प्रेरित करता है। बच्चे इस लोक पर्व में बढचढकर भाग लेते हैं, जिससे समाज में भाईचारा एवं प्रकृति के संरक्षण के लिए इसका बहुत बड़ा प्रभाव होता है।

IMG-20240314-WA0001-225x300 स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी को फूलदेयी त्यौहार की दी शुभकामनाएं

फुलदेई लोक पर्व के मौके पर जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को शुभकामना देते हुए उपस्थित बच्चों के साथ आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के इस महापर्व में जनपद के सभी मतदाताओं से शत् प्रतिशत् मतदान करने की अपील की।

इस अवसर पर सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, स्मार्ट सिटी पीआरओ प्ररेणा ध्यानी, कलेक्ट्रेट से रमेश भट्ट आदि उपस्थित रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

दि फ़ाइनल वरडिक्ट, मेजर (से.नि.) विधु नाथ सक्सेना के द्वारा लिखी गई पुस्तक का डॉ. कमल घनशाला के द्वारा किया गया विमोचन

Next post

प्रस्तावना: पीएमएफबीवाई द्वारा आठवें साल के जश्न का आयोजन किया जा रहा है। यह सफरनामा इस अवसर के महत्वपूर्ण अंशों को स्वरूपित करता है।

Post Comment