जिलाधिकारी ने विधानसभावार बनाये गये स्ट्रांगरूम का किया निरीक्षण

देहरादून।  लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु बूथवार ईवीएम, वीवीपैट का रैण्डमाईजेशन कार्य विगत दिवस सम्पन्न होने के उपरान्त आज कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम, वीवीपेट को ईवीएम वेयरहाउस से निवार्चन सामग्री वितरण केन्द्र महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में विधानसभावार बनाए गए स्ट्रांगरूम में रखा गया।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सोेनिका ने ईवीएम वेयर हाउस एवं मतदान सामग्री वितरण स्थल महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में विधानसभावार बनाये गए स्ट्रांगरूम का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि स्ट्रांगरूम एवं स्ट्रांगरूम के बाहर सीसीटीवी कैमरे से 24×7 निगरानी बनाए रखी जाए तथा फूटेज को संग्रहित की जाएं। स्ट्रांगरूम परिसर के बाहर 24×7 सुरक्षा व्यवस्था हेतु सशस्त्र बल तैनात रहेंगे।
नोडल अधिकारी ईवीएम-वीवीपैट/ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा,अपर जिलाधकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह सहित समस्त एआरओ रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Post Comment