श्री केदारनाथ धाम कपाटोत्सव तैयारी शुरू, पंचमुखी विग्रह डोली का प्रथम पड़ाव के लिए करेगी प्रस्थान

श्री केदारनाथ

कल सोमवार को केदारनाथ भगवान की पंचमुखी चल -विग्रह मूर्ति केदारनाथ रवाना होकर प्रथम पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी।


उखीमठ 6 मई।

श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से आज सोमवार 6 मई को कुछ ही देर में भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी विग्रह मूर्ति की देव डोली प्रथम पड़ाव गुप्तकाशी को प्रस्थान करेगी। इस अवसर पर पंचकेदार गद्दस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को दानीदाताओं के सहयोग से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने भब्य रूप से फूलों से सजाया है।
बाबा केदानाथ धाम के कपाट 10 मई को प्रात: 7 बजे दर्शनार्थ खुल रहे है।
बीते कल रविवार देरशाम श्री ओंकारेश्वर मंदिर मे श्री भैरव नाथ जी की पूजा अर्चना संपन्न हुई।

* द्वारा मीडिया प्रभारी बीकेटीसी

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

सोमवार को श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी चल -विग्रह मूर्ति प्रथम पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। 10 मई को प्रात: सात बजे खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट

Next post

महंत इंद्रेश अस्पताल द्वारा आयोजित किए गए निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में सैंकड़ों ग्रामीण ने लाभ उठाया।