बड़ी ख़बर: उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा। टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समाया

रुद्रप्रयाग:  बद्रीनाथ हाईवे पर पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। एक तीर्थ यात्रियों का एक टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गया।  वाहन में 26 यात्रियों के होने की आशंका है। सूचना पर पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है।

जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है और कई लोग घायल हैं।

हादसे के खबर मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। ज़िलाधिकारी को घटना की जाँच के आदेश दे दिए हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में उत्तराखण्ड समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल, बिहार , मध्य प्रदेश, पंजाब व राजस्थान आदि क्षेत्रों से मरीज़ चिकित्सकीय परामर्श वा बेहतर इलाज हेतु अस्पताल पहुंच रहे हैं

Next post

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ में मानसून की आहट के बीच बारिश यात्रा सामान्य रूप से जारी, अबतक चारधाम पहुंचे 22 लाख तीर्थयात्री

Post Comment