श्री केदारनाथ धाम आपदा का 11 वां वर्ष, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने केदारनाथ धाम के दिवंगतों को श्रद्धांजलि व्यक्त की

केदारनाथ

देहरादून: 16 जून। श्री केदारनाथ धाम 15-16जून 2013 में आयी जल प्रलय त्रासदी के ग्यारह बर्ष बीतने के अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने दिवंगतों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

अपने वीडियों संदेश में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि यह एक भयायक प्राकृतिक आपदा थी जिससे श्री केदारनाथ धाम में भारी जल प्रलय आ गया था तथा हजारों में जानमाल की क्षति हुई।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप प्रदेश के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में श्री केदारनाथ का पुनर्निर्माण हुआ है ओर भब्य -दिब्य केदार पुरी अस्तित्व में आयी है। लोग धीरे- धीरे आपदा के दंश से उबरे है।विकट मौसम की चुनौतियों के बीच निर्माण ऐजेंसिया पुनर्निर्माण में जुटी हुई है।

वहीं बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ के मुताबिक श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने आज के दिन हुए केदारनाथ जल प्रलय में दिवंगतों की आत्म शांति हेतु प्रार्थना की गयी।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।