श्री बदरीनाथ धाम यात्रा मजिस्ट्रेट संदीप कुमार ने कार्यभार संभाला

श्री बदरीनाथ धाम: 8 जून। श्री बदरीनाथ धाम यात्रा हेतु रोटेशन ब्यवस्था के तहत उपजिलाधिकारी टिहरी संदीप कुमार ने श्री बदरीनाथ धाम के यात्रा मजिस्ट्रेट का कार्यभार संभाल लिया है उनसे पहले
सीडीओ हरिद्वार प्रतीक जैन (आईएएस) तथा सीडीओ नैनीताल अशोक कुमार पांडेय ( आईएएस) ने कार्यभार संभाला था।
शुक्रवार को देरशाम यात्रा मजिस्ट्रेट संदीप कुमार बदरीनाथ धाम पहुंचे तथा सीधे मंदिर समिति कार्यालय सभागार में मंदिर समिति, नगर पंचायत, पुलिस प्रशासन,के साथ बैठक की उन्होंने प्रोटोकाल दर्शन व्यवस्था,क्यूमैनेजमेंट एवं टोकन व्यवस्था,धाम की सफाई ब्यवस्था, शूज काउंटर व्यवस्था, पेयजल, ट्रैफिट ब्यवस्था बनाए रखने तथा ट्रैफिक जाम की समस्या हेतु कदम उठाने के निर्दैश दिये।

इस अवसर पर मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान,ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, राजेंद्र सेमवाल, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, राजस्व उपनिरीक्षक मनयोहन देवराड़ी, योगंबर सिंह प्रकाश गौसाई आदि मौजूद रहे।

•प्रेषक मीडिया प्रभारी बीकेटीसी

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।