श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय की रूद्रप्रयाग में प्रेस वार्ता

  • कांग्रेस का चरित्र सनातन विरोधी
  •  प्रदेश सरकार एवं मंदिर समिति तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही।

रुद्रप्रयागः 11 सितंबर । बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि कांग्रेस पहले से ही सनातन धर्म विरोधी रही है. कांग्रेस ने सनातन धर्म की परंपरा और संस्कृति से हमेशा छेड़छाड़ करने की कोशिश की है. कांग्रेस के पास कोई मुददा नहीं बच गया है, इसलिए कांग्रेस बेवजह केदारनाथ धाम में लगाए गए सोने को मुद्दा बना रही है. उन्होंने कहा कि मैं पहले से ही कांग्रेस को चैलेंज करते आया हूं कि अगर उनके पास सोने को लेकर कोई साक्ष्य हैं तो वह उसे प्रस्तुत करें।

रुद्रप्रयाग में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि 31 जुलाई को आयी आपदा के बाद प्रदेश सरकार ने त्वरित गति से पैदल रास्ते को दुरुस्त करवाकर दोबारा से यात्रा को संचालित किया है. द्वितीय चरण की यात्रा ने अब तेज गति पकड़ ली है. और हर दिन हजारों भक्त बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मंदिर समिति की ओर से भी यात्रियों को अच्छे दर्शन कराने और अच्छी सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार, मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से धाम पहुंच रहे यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

•प्रेषक मीडिया प्रभारी बीकेटीसी

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।