श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार

श्री केदारनाथ धाम: 20 सितंबर। उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने आज पूर्वाह्न को भगवान केदारनाथ के दर्शन किये। मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इसके पश्चात अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी तथा श्री केदारनाथ मंदिर प्रभारी गिरीश देवली ने अध्यक्ष को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया।
इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग, समन्वयक आरसी तिवारी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, अरविंद शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी ,कुलदीप धर्म्वाण विक्रम रावत, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

•प्रेषक मीडिया प्रभारी बीकेटीसी

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।