1उत्तराखंड न्यूज़1
उत्तराखंड/राज्य
ताज़ा खबरे
देश/विदेश
प्रेरक प्रसंग
2 October, Birth Anniversary of Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri, CM Dhami Pays Tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri, CS Radha Raturi Pays tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri, Dehradun Update, DG Information Banshidhar Tiwari Pays tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri, uttarakhand latest news
MP Team
सीएम धामी, सीएस राधा रतूड़ी और DG सूचना बंशीधर तिवारी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को अर्पित की श्रद्धांजलि
Uttarakhand News:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज, बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अपने X हेडल पर उन्होंने लिखा-
भारतीय स्वाधीनता संग्राम को नई दिशा देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं ‘जय जवान – जय किसान’ का उद्घोष करने वाले, कर्तव्यनिष्ठ व देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें शासकीय आवास पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
https://x.com/pushkardhami/status/1841325201197347141?s=08
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन और दर्शन हमें सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने अंग्रेजी शासन से देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने भारत की स्वतंत्रता और समानता के लिए संघर्ष किया। शिक्षा और सामाजिक सुधार के महत्व पर उन्होंने बल दिया। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती हमें उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करती है।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री पर कहा कि उन्होंने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देकर राष्ट्र को स्वाभिमान और एकजुटता के साथ मजबूती से खड़े होने का रास्ता दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री भारत माता के सच्चे सपूत थे, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। शास्त्री ने सार्वजनिक जीवन में सादगी, सत्यनिष्ठा, लगन, नैतिकता व राष्ट्र के प्रति समर्पण की अदभुत मिसाल कायम की। उनकी ईमानदारी और उच्च आदर्शों की प्रतिष्ठा हमेशा हमें प्रेरित करती रहेगी।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर भारतखंडे संगीत महाविद्यालय द्वारा गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन का समवेत गायन किया गया |

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रतिवर्ष आज के दिन हम दो महान नेताओं गांधी एवं शास्त्री को याद करते हैं | राष्ट्रपिता गाँधी के प्रिय भजन वैष्णव जन मे एक सम्पूर्ण दर्शन समाहित है, जिससे हमें जीवन के बहुत से मानवीय मूल्यों को बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है | महात्मा गांधी के विचार और सिद्धांत आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं। हमें उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए, ताकि हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकें। हमें सत्य, अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। महात्मा गांधी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्चाई और मानवता की सेवा सबसे महत्वपूर्ण है।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि सरकारी सेवकों द्वारा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए अपने कर्तव्यों और उत्तरदायित्व का पालन पूरी मानवीयता एवं संवेदनशीलता से किया जाना ही उनके द्वारा महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी | इस अवसर पर सचिवालय के समस्त अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे |

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय में उनके चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा का जो मार्ग दिखाया, हमें अपने जीवन में उनके सिद्धांतों का पालन करते हुए समाज में शांति, समृद्धि और सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। गांधी के सत्य और अहिंसा के आदर्श हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के मूल्यों और सिद्धान्तों पर आधारित जीवनशैली के आदर्शों का अनुसरण करते हुए हमें जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।
इस अवसर पर अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी और उपनिदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित सूचना निदेशालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share this content:
