सावित्री ठाकुर का केदारनाथ दौरा, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा की सफलता पर जोर

रुद्रप्रयाग । केंद्रीय बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शुक्रवार को केदारनाथ पहुंच कर बाबा केदार की पूजा – अर्चना की। इससे पूर्व गुरुवार देर शाम केंद्रीय राज्यमंत्री के बदरीनाथ से गुप्तकाशी पहुंचने पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उनका स्वागत किया।

केंद्रीय बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती ठाकुर ने आज प्रातः केदारनाथ धाम पहुंच कर बाबा केदार के दर्शन किया। केदारनाथ की यात्रा के बाद उन्होंने आज ही देहरादून के लिए प्रस्थान किया

इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री गुरुवार देर शाम बदरीनाथ धाम की यात्रा कर गुप्तकाशी पहुंची। गुप्तकाशी पहुंचने पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान अजेंद्र ने केंद्रीय मंत्री को चारधाम यात्रा को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा का बेहतर संचालन हो रहा है। यात्रा नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है ।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।