श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बी आर गवई।

श्री केदारनाथ धाम: 21 अक्टूबर। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई आज श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।

श्री केदारनाथ मंदिर पहुंचने पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने न्यायमूर्ति का स्वागत किया।

भगवान केदारनाथ के दर्शन करने के पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष ने न्यायमूर्ति को भगवान केदारनाथ का प्रसाद तथा अंगवस्त्र भेंट किया।
न्यायमूर्ति ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम के दर्शन के पश्चात वह अविभूत है।
उन्होंने मंदिर समिति की यात्रा व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की।

,•प्रेषक मीडिया प्रभारी बीकेटीसी

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे शारदा पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ।

Next post

UTTARAKHAND NEWS: सीएम धामी ने लालकुआं-बांद्रा सुपरफस्ट ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना