स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट ने श्री बदरीनाथ धाम दर्शन के पश्चात बीकेटीसी को साधुवाद दिया

श्री बदरीनाथ धाम: 13 अक्टूबर । स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान की संत मंडली ने श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन के पश्चात आज श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) को साधुवाद दिया ।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि रविवार को स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान के गुरु संचालक जगत पावन दास स्वामी सहित 70 शिष्य संतमंडली श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।
इस अवसर फर स्वामीनारायण राजकोट स़चालक गुरू जगत पावन दास एवं संतगण सहित बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट,राजेंद्र सेमवाल,विकास सनवाल आदि मौजूद रहे।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

जोशीमठ को सुरक्षित रखने की पहल मूल निवासी स्वाभिमान संगठन ने बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय का आभार जताया।

Next post

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को होंगे बंद, केदारनाथ और अन्य धामों की तिथियों की घोषणा