देहरादून: जनता दर्शन कार्यक्रम में डीएम ने सुनी समस्याएं। 107 शिकायतें प्राप्त हुई

DEHRADUN: 18 नवम्बर, सोमवार को जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता दर्शन कार्यक्रम में 107 शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। जनता दर्शन में अधिकतर शिकायतें भूमि सम्बन्धी प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त जलसंस्थान, नगर निगम, आपसी विवाद, बैंक ऋण, वरिष्ठ नागरिकों आदि से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुई।

IMG-20241119-WA0004 देहरादून: जनता दर्शन कार्यक्रम में डीएम ने सुनी समस्याएं। 107 शिकायतें प्राप्त हुई

जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देेशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें, साथ ही जिन शिकायतों के निस्तारण पर संयुक्त रिपोर्ट मांगी गई है, सम्बन्धित अधिकारी समयबद्ध रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक कुलजीत सिंह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनेगी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पूर्ति विभाग, पेयजल, जल संस्थान, लोनिवि, विद्युत, पीएमजीएसवाई सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।