DEHRADUN: पल्टन बाजार में रहेगा तीसरी आँख का पहरा। लगेंगे 22 सीसीटीवी केमरे। धनराशि हुई जारी।

प्रथम चरण में चिन्हित 15 स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे 22 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे।

पल्टन बाजार से धामावाला तक मुख्य 15 स्थानों पर 22 सीसीटीवी कैमरो के साथ लगेंगे IP Public Adress system तथा 15 outdoor speaker. उपकरणो के लिए ₹5,03,860/धनराशि निर्गत की।

इससे पूर्व डीएम ने पल्टन बाजार में व्यापारियों महिलाओं व आगन्तुकों की सुरक्षा की दृष्टिगत निरीक्षण के दौरान दिए थे सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश।

पूर्व में सीसीटीवी कैमरो हेतु पुलिस विभाग को 12 लाख की धनराशि की थी निर्गत।

IMG-20241101-WA0036 DEHRADUN: पल्टन बाजार में रहेगा तीसरी आँख का पहरा। लगेंगे 22 सीसीटीवी केमरे। धनराशि हुई जारी।

DEHRADUN: जिलाधिकारी सविन बंसल ने 30 अक्टूबर को जनपद देहरादून के अन्तर्गत पल्टन बाजार से धामावाला तक मुख्य 15 स्थानों पर 22 सीसीटीवी कैमरो के साथ IP Public Adress system तथा 15 outdoor speaker मय सहवर्ती उपकरणो के अधिष्ठापित किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। इस हेतु ₹5,03,860/- की धनराशि भी निर्गत की जा चुकी है। धनराशि का भुगतान चैक संख्या-000810 के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को प्रेषित किया गया है।

इससे पूर्व भी डीएम सविन बंसल ने पल्टन बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए पुलिस विभाग को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। पुलिस विभाग से प्रस्ताव प्रस्तुत होते ही जिलाधिकारी ने ₹ 12,05,606 की धनराशि जारी कर दी गई थी।

ज्ञात हो कि पलटन बाजार में व्यापारियों एवं महिलाओं एवं आगन्तुकों की सुरक्षा की दृष्टिगत व्यापारियों द्वारा लंबे समय से सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की जा रही थी।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।