UTTARAKHAND NEWS: केदारनाथ उपचुनाव: 57.64% वोटिंग के साथ शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ मतदान

उपचुनाव में कुल 90,875 मतदाता भाजपा, कांग्रेस सहित छह प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का करेंगे फैसला।

57.64% वोटिंग के साथ के साथ पूरा हुआ मतदान।  इस बार  8.79% कम हुआ मतदान।

रुद्रप्रयाग:  केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए के लिए मतदान 20 नवंबर, बुधवार को शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ।  कहीं से भी कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। बुधवार को सुबह 8 बजे से वोटिंग की शुरुआत हुई। मतदान की शुरूवात ठंडी  रही। सुबह आठ बजे से शुरू होकर, सुबह नौ बजे तक 4.30 प्रतिशत मतदान हुआ। 11 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 17.6 प्रतिशत हो गया, जबकि दोपहर एक बजे तक कुल 34.40 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

पोलिंग बूथों पर शुरुआत में कम मतदाता पहुंचे, लेकिन दोपहर बाद मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शाम 6 बजे तक 57.64% वोटिंग के साथ शांति पूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ।
उपचुनाव में कुल 90,875 मतदाता भाजपा, कांग्रेस सहित छह प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए छह प्रत्याशी मैदान में हैं। शुरुआत से ही सीधी टक्कर भाजपा और कांग्रेस के बीच बताई जा रही है। भाजपा से पूर्व विधायक आशा नौटियाल मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस से मनोज रावत चुनाव लड़ रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में कुल 57.64 प्रतिशत वोटिंग हुई। जिसमें 45,956 महिला मतदाताओं और 44,919 पुरुष मतदाताओं सहित कुल 90,875 मतदाताओं ने भाग लिया। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए 173 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक तरीके से मतदान हुआ। किसी भी पोलिंग बूथ से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।