बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंची। कल पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी।

गुप्तकाशी: 4 नवंबर। भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली आज पूर्वाह्न को रामपुर से प्रस्थान कर आज शायं श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंची।

कल बाबा की पंचमुखी डोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी
से शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी।आज डोली के गुप्तकाशी पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने डोली का पूरे यात्रा मार्ग पर स्वागत किया ।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया है कि श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में बाबा केदारनाथ की डोली के स्वागत हेतु तैयारियां चल रही है श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को भब्य रूप से फूलों से सजाया जा रहा है।

आज डोली के श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचने के अवसर पर केदारनाथ मंदिर प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रधान पुजारी शिवशंकर लिंग, प्रबंधक भगवती सेमवाल, डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, पुजारी शिवलिंग कुलदीप धर्म्वाण, सहित मंदिर समिति कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए। पांच सौ से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने।

Next post

बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंची। भगवान केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजाएं शुरू।