शहर को मिलेगी जाम से निजात। 99.35 लाख की लागत के पार्किंग प्रोजेक्ट पर काम शुरू। इतने वाहनों की होगी क्षमता

IMG-20241210-WA0015 शहर को मिलेगी जाम से निजात।  99.35 लाख की लागत के पार्किंग प्रोजेक्ट पर काम शुरू। इतने वाहनों की होगी क्षमताकाबुल हाउस पार्किंग निर्माण कार्य शुरू। 99.35 लाख का है काबुल हाउस पार्किंग प्राजेक्ट, 285 है वाहन क्षमता।

शहर में यातायात व्यवस्था सुगम बनाने एवं जाम से निजात दिलाने को जिला प्रशासन संकल्पबद्ध: जिला प्रशासन

देहरादून: 10 दिसंबर, जिला प्रशासन से प्राप्त सूचना के अनुसार जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा शहर में सुगम यातायात व्यवस्था एवं जाम से निजात दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे। शहर में पार्किंग हेतु नये स्थल चिन्हित किए जा रहे। इसी क्रम में काबुल हाउस में पार्किंग निर्माण प्रक्रिया प्रारम्भ हो गया है। जिसमें लगभग 285 छोटे वाहन पार्क किये जा सकेंगे। 99.35  लाख के प्रोजेक्ट पर तेजी से कार्य चल रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। डीएम स्वयं इससे संबन्धित कार्यों की मॉनिटिरिंग कर रहे हैं, ताकि शहर में जाम एवं पार्किंग की समस्या को लेकर सुधारात्मक कार्य धरातल पर किए जा सके।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।