राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि के अवसर पर धामी ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

DEHRADUN: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड सदन नई दिल्ली में शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

IMG-20250130-WA0026-scaled राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि के अवसर पर धामी ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

सचिवालय देहरादून में भी मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की उपस्थिति में भी सभी अधिकारियों ने 02 मिनट का मौन रख कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले शहीदों को स्मरण करते हुए पूर्वाह्न 11ः00 बजे सभी जनपदों में भी दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।