DEHRADUN NEWS: प्रोजेक्ट उत्कर्ष  के माध्यम से सरकारी स्कूलों का होगा आधुनिकीकरण

DEHRADUN: जिला प्रशासन की पहल पर शुरू किए गए प्रोजेक्ट उत्कर्ष  के माध्यम से जिले के सरकारी स्कूलों का आधुनिकीकरण किया जायेगा। दून समेत पूरे जिले के सरकारी स्कूल आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। जनपद के दुर्गम क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में भी अब फर्नीचर, आधुनिक तकनीक से जोड़ने का काम किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों में फर्नीचर, उपकरण के साथ खेल अवस्थापना सुविधा से जोड़ने हेतु जिला प्रशासन निंरतर प्रयासरत् है। 

डीएम के इस प्राजेक्ट को हुडको एवं ओएनजीसी का सहयोग मिला है। जिसके लिए ओएनजीसी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सीएसआर फंड में 1.5 करोड़ की धनराशि देने की स्वीकृति के साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए धनराशि जारी करने की स्वीकृति दी है। जिला प्रशासन द्वारा हुडको को भेजा गया 3 करोड़ का प्रस्ताव भी अंतिम चरण में हैं। हुडको स्कूलों में स्मार्ट एलईडी स्क्रीन स्थापित करेगा।

जिलाधिकारी, सविन बंसल के निर्देशन में जनपद देहरादून के स्कूलों में मूलभूत सुविधा सहित वाईट बोर्ड, प्रत्येक कक्ष में दो एलईडी लाईट, फर्नीचर, आउटडोर स्पोर्टस आदि समुचित व्यवस्थाएं करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए 1करोड़ की धनराशि मुख्य शिक्षा अधिकारी निवर्तन पर रखी गई। जिलाधिकारी द्वारा स्कूलों के आधुनिकीकरण की इस पहल से जुड़ने के लिए सामाजिक संगठनों सहित बड़े प्रतिष्ठानों से भी आह्वान किया गया है। इसमें लोगों को जोड़ा जा रहा है।

प्रत्येक स्कूल में न्यूज़पेपर, मैगज़ीन, शब्दकोश और महापुरुषों की जीवनियाँ अनिवार्य रखे जाने के निर्देश दिए ताकि बच्चे को व्यवसायिक शिक्षा के साथ-2 महापुरूषों की जीवनी से परिचित हो सके। जिलाधिकारी ने स्कूलों की कक्षाओं में मूलभूत सुविधा, लाईट, पानी, पेयजल, शौचालय उपलब्ध हों पानी की टंकियों की मरम्मत सफाई एवं सुरक्षा हेतु इंतजाम के साथ ही गुणवत्तायुक्त पोष्टिक भोजन सुनिश्चित करने हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं सम्बन्धित खण्ड एवं उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।