DEHRADUN: डीएम ने विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस किया निलंबित

शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई गतिमान

देहरादून: डीएम देहरादून सविन बसंल ने खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया है।  जिलाधिकारी द्वारा 28 जनवरी को जारी आदेश के अनुसार, विधायक  उमेश कुमार पुत्र स्व० जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम नेहरूग्राम जनपद देहरादून को स्वीकृत शस्त्र लाईसेंस को जनहित के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है, तथा शस्त्र लाईसेंस को निरस्तीकरण की कार्यवाही गतिमान है।

ज्ञातब्य है कि विधायक उमेश कुमार के विरूद्ध थाना सिविल लाईन कोतवाली रूड़की हरिद्वार में हथियार लहराते हुए फायरिंग करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप में मुकदमा पंजीकृत है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।