UTTARAKHAND NEWS: गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत एक घायल

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले में कल देर रात एक कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे। जिनमें से दो की मृत्यु हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

सोमवार, देर रात काफलीगैर बागेश्वर रोड से जमराड़ी बैंड की तरफ आ रही कार जब अल्मोड़ा के नौगांव पीपली के पास पहुंची, इस दौरान कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई और एक व्यक्ति घायल हुआ। कार में ड्राइवर सहित तीन लोग सवार थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और SDRF टीम मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों टीमों ने मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।