देहरादून नगर निगम: महापौर सौरभ थपलियाल सहित पार्षदों ने ली पद की शपथ

देहरादून नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल सहित 100 पार्षदों ने ली पद और गोपनियता की शपथ।

आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने दिलाई शपथ।IMG-20250207-WA0107-scaled देहरादून नगर निगम: महापौर सौरभ थपलियाल सहित पार्षदों ने ली पद की शपथ

DEHRADUN: उत्तराखंड के सबसे बडे नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर सौरभ थपलियाल सहित सभी 100 पार्षदों ने नगर निगम परिसर में शुक्रवार, 7 फरवरी को मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों की मौजूदगी में अपने पद और गोपनियता की शपथ ली

IMG-20250207-WA0109-1 देहरादून नगर निगम: महापौर सौरभ थपलियाल सहित पार्षदों ने ली पद की शपथ

नगर निगम देहरादून के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रशासक/आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने नव निर्वाचित मेयर को पद और  गोपनियता शपथ दिलाई। इसके बाद मेयर ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, विधायक कैन्ट सविता कपूर, राजपुर खजानदास, रायपुर उमेश शर्मा काऊ, डोईवाला बृजभूषण गैरोला, पुरोला दुर्गेश्वर लाल, पूर्व केबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम नमामि बसंल, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि और बडी संख्या में जनता मौजूद थी।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।