MAHASHIVRATRI 2025: महाशिवरात्रि 26 फरवरी को।  पं चमोली से जाने शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि 

MAHASHIVRATRI 2025:  महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में एक पावन पर्व के रूप में जाना जाता है। इस पर्व से श्रद्धालुओं की विशेष आस्था जुड़ी हुई है। श्रद्धालु इस दिन भगवान शिव का अभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना करते हैं व पूरे दिन उपवास रखते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जा रही है।

WhatsApp-Image-2023-05-03-at-17.00.14 MAHASHIVRATRI 2025: महाशिवरात्रि 26 फरवरी को।  पं चमोली से जाने शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि पंडित  कमलेश्वर प्रसाद चमोली, आचार्य के अनुसार इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व का जलाभिषेक मुहूर्त सुबह 5:30 से प्रारंभ हो जाएगा एवं रात्रि 8:30 बजे तक जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त रहेगा।

महाअभिषेक: रात्रि 7:30 बजे। 

आचार्य के अनुसार, भगवान शिव की पूजा में दूध/ दही/ शहद/ शक्कर/ घी/(पंचामृत) फल मिष्ठान बिलपत्र भांग धतूरा एवं मूंग सबूत चढ़ाने का विशेष महत्त्व है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।