UTTARAKHAND NEWS: गवर्नर ने दी ‘ईद ऊल फितर’ की शुभकामनाएं 

DEHRADUN: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने ‘ईद-ऊल-फितर’ के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर मुस्लिम समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। 

इस पावन पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि  ‘ईद-ऊल-फितर’ प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक है,  जो समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करता है।

राज्यपाल ने कहा कि हमारे देश में विभिन्न धर्मों एवं समुदायों द्वारा मनाये जाने वाले त्योहार हमें आपस में एकजुट होकर, एक दूसरे की खुशियों में सहभागी बनने का अवसर प्रदान करने के साथ ही समाज में आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को प्रबल करते हैं।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर इस पर्व को हर्ष, उल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।