दिल्ली की गलियों से पहाड़ की गोद में वापसी: लोहाघाट पुलिस ने गुमशुदा बालक को पहाड़गंज नई दिल्ली से सकुशल किया बरामद, परिवार से फिर मिलाया

आप को बता दे

—- रिपोर्ट थाना लोहाघाट जनपद चम्पावत—

-: चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट क्षेत्र से गुमशुदा बालक को पहाडग़ंज नई दिल्ली से किया सकुशल बरामद:—-

अवगत कराना है कि पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा जनपद चंपावत के समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश किए जाने के सम्बंध में, आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर शत- प्रतिशत बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया है ।
उक्त के क्रम में थाना लोहाघाट जनपद चम्पावत में पंजीकृत मुकदमा FIR no– 65 / 2024 धारा 140 (3) BNS बनाम अज्ञात से संबंधित बाराकोट निवासी गुमशुदा बालक की सफल सुरागरसी पतारसी एंव सर्विलांस की मदद से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर तलाश करते हुये दिनांक 11.04.2025 को उक्त गुमशुदा बालक को पहाड़गंज नई दिल्ली क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया है तथा परिजनों को सुपुर्द किया गया है l

पुलिस टीम–
1– उप निरीक्षक हरीश प्रसाद प्रभारी चौकी बाराकोट (जांच अधिकारी)
2– हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह थाना लोहाघाट
3– कांस्टेबल गिरीश भट्ट सर्विलांस सैल चंपावत l

Previous post

बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: समण मंदिर पुल पर टाटा 407 से 912 पव्वों की तस्करी करते मोहन सिंह धराया, 19 पेटियों समेत गिरफ्तार!

Next post

कोटद्वार की सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया! पौड़ी पुलिस ने ठेली-रेहड़ी वालों पर कसी नकेल, 40 चालान कर यातायात बहाल किया!

Post Comment