पौड़ी जनपद में SSP लोकेश्वर सिंह की सख्ती — 7 शराबी ड्राइवर गिरफ्तार, DL रद्द, 9 ओवरस्पीडर्स पर भी गिरी लक्ष्मणझूला पुलिस की गाज!

आप को बता दे

पौड़ी पुलिस ने शराब के नशे में चल रहे 07 चालकों को मौके पर गिरफ्तार कर वाहनों को किया सीज,चालकों के डीएल भी किये निरस्त।

ओवर स्पीड करने वाले 09 चालकों पर लक्ष्मणझूला पुलिस ने की कड़ी चालानी कार्यवाही।

WhatsApp-Image-2025-04-08-at-15.29.34_619b3ac1-scaled पौड़ी जनपद में SSP लोकेश्वर सिंह की सख्ती — 7 शराबी ड्राइवर गिरफ्तार, DL रद्द, 9 ओवरस्पीडर्स पर भी गिरी लक्ष्मणझूला पुलिस की गाज!

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।

WhatsApp-Image-2025-04-08-at-15.29.37_659d416e पौड़ी जनपद में SSP लोकेश्वर सिंह की सख्ती — 7 शराबी ड्राइवर गिरफ्तार, DL रद्द, 9 ओवरस्पीडर्स पर भी गिरी लक्ष्मणझूला पुलिस की गाज!

जिसके क्रम में दिनांक 07.04.2025 को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 07 (श्रीनगर-02, लक्ष्मणझूला-02 यातायात कोटद्वार-02 व यातायात श्रीनगर-01) वाहन चालकों को मौके पर गिरफ्तार किया गया जिनके विरूद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कार्यवाही कर वाहनों को सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा ओवर स्पीड करने वाले कुल 09 चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

WhatsApp-Image-2025-04-08-at-15.29.35_b577814b पौड़ी जनपद में SSP लोकेश्वर सिंह की सख्ती — 7 शराबी ड्राइवर गिरफ्तार, DL रद्द, 9 ओवरस्पीडर्स पर भी गिरी लक्ष्मणझूला पुलिस की गाज!

Share this content:

Previous post

टिहरी गढ़वाल: ऑपरेशन मुक्ति में टिहरी पुलिस की भावुक जीत — SSP आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में 52 मासूमों को मिला बचपन, शिक्षा और सुरक्षित आश्रय!

Next post

देहरादून : मंत्री रेखा आर्या का ऐलान — जुलाई तक धरातल पर उतरेगी “मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना”, 7000 आंगनबाड़ी बहनों को मिलेगी नौकरी की सौगात!

Post Comment