चम्पावत: पंचेश्वर पुलिस ने की नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत अवैध भांग की खेती नष्ट

आप को बता दे

-:थाना कोतवाली पंचेश्वर जनपद चम्पावत (नशा मुक्त देवभूमि मिशन)
============================
थाना पंचेश्वर पुलिस ने ग्राम टमटकांडे में लगभग 05 नाली भूमि में अवैध रुप से की जा रही भांग की खेती को किया नष्ट।
स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा न करने हेतु किया जागरुक।
WhatsApp-Image-2025-04-16-at-14.51.55_c46c6fd5 चम्पावत: पंचेश्वर पुलिस ने की नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत अवैध भांग की खेती नष्ट

अजय गणपति – पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा नशा मुक्त देवभूमि मिशन के अंतर्गत जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध भांग की खेती को नष्ट करते हुए स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उपरोक्त क्रम में आज दिनांक- 16.04.2025 को थाना पंचेश्वर द्वारा ग्राम टमटकांडे में लगभग 05 नाली भूमि में अवैध रुप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट करते हुए स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा नशे की लत से दूर रहने हेतु जागरुक किया गया। सभी को नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
थाना कोतवाली पंचेश्वर पुलिस द्वारा अवैध भाँग खेती किए जाने वाले स्थानों के चिन्हिकरण व अवैध भांग की खेती के विनष्टीकरण की कार्रवाई निरंतर प्रचलित है।
।। मित्रता, सेवा, सुरक्षा।।

WhatsApp-Image-2025-04-16-at-14.51.35_9e546cad चम्पावत: पंचेश्वर पुलिस ने की नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत अवैध भांग की खेती नष्ट

Share this content:

Previous post

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ पुलिस ने IPL सट्टा लगाने वाले आरोपी को ₹19,400 नकदी सहित गिरफ्तार किया

Next post

पौड़ी गढ़वाल: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में जनासू क्षेत्र की सुरंगों T-8 और T-8M में ऐतिहासिक ब्रेकथ्रू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रहे उपस्थित

Post Comment