UTTARAKHAND NEWS: रील बनाने के चक्कर में भागीरथी में बह गई महिला, मम्मी-मम्मी चिल्लाती रह गई मासूम 

UTTARKASHI: रील बनाने के चक्कर में जरा सी चूक आपकी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है, ये जानते हुए भी रील बनाने के लिए आजकल लोग किसी भी हद तक जा रहे हैं। आए दिन रील बनाने की दीवानगी के चलते लोगों की जान जाने के मामले भी सामने आते रहते हैं। कुछ ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा उत्तरकाशी में सामने आया है।

उत्तरकाशी घूमने आई नेपाल मूल की एक महिला मणिकर्णिका घाट में रील्स बनाने के चक्कर में भागीरथी नदी में बह गई। बताया जा रहा है कि रील बनाते समय युवती का पैर फिसला और पलक झपकते ही युवती नदी की तेज धार के साथ गायब हो गई। जिस कारण हादसे में युवती की जान चली गई।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाली मूल की महिला नदी किनारे खतरनाक जगह पर खड़ी होकर वीडियो बना रही थी। तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह पानी में जा गिरी। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ कर पाते, वह नदी की तेज़ धारा में बह गई। कुछ ही देर में महिला नदी की तेज लहरों में समा गई थी। उसकी मासूम बेटी किनारे पर खड़ी होकर मम्मी मम्मी चिल्लाती रह गई।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को तलाश करने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लेकिन अब तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

UTTARAKHAND NEWS: सीएम ने वन एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए 23 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

Next post

चम्पावत में पुलिस ने सीखी क्राइम सीन सील करने से लेकर फिंगरप्रिंट जुटाने तक की हाई-लेवल फॉरेंसिक ट्रेनिंग!