DEHRADUN: सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने आयोजित किया जन जागरूकता कार्यक्रम, गुड समारिटन और सड़क सुरक्षा सम्मान से नागरिक हुए सम्मानित

देहरादून: आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को परिवहन विभाग द्वारा परेड ग्राउंड स्थित दून लाइब्रेरी में जनपद सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर, मानवाधिकार आयोग के सदस्य राम सिंह मीणा, सहायक परिवहन आयुक्त शैलेश तिवारी, और आरटीओ संदीप सैनी उपस्थित रहे।

IMG-20250529-WA0044-scaled DEHRADUN: सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने आयोजित किया जन जागरूकता कार्यक्रम, गुड समारिटन और सड़क सुरक्षा सम्मान से नागरिक हुए सम्मानित

इस अवसर पर परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा में सहयोग देने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया।

विजयश्री जोशी को गुड समारिटन (नेक राहवीर) सम्मान के तहत प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और ₹5000 की नकद राशि प्रदान की गई।

आशु कुशवाहा को सड़क सुरक्षा जागरूक नागरिक सम्मान,

और उमेश्वर सिंह रावत को सड़क सुरक्षा मित्र सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सांसद नरेश बंसल ने कहा कि बेहतर सड़कों और तेज यात्रा के बावजूद दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या चिंताजनक है। उन्होंने यातायात नियमों के पालन को अनिवार्य बताते हुए जनमानस को जागरूक करने पर बल दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूलों, कॉलेजों, नगर निकायों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सूचना बोर्ड लगाए जाएं और ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग तथा नशे में वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई की जाए।

विधायकों और अन्य अतिथियों ने भी सड़क सुरक्षा को लेकर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं मानव त्रुटियों का परिणाम होती हैं और इसके समाधान के लिए जनजागरूकता और सतर्कता आवश्यक है।

आरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. अनिता चमोला ने ‘4E मॉडल’ — Engineering, Education, Enforcement, Emergency Care Services — की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा के लिए न केवल अच्छी सड़कें और वाहन जरूरी हैं, बल्कि यातायात नियमों की शिक्षा, नियमों का प्रवर्तन और आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं भी अहम भूमिका निभाती हैं। साथ ही उन्होंने गुड समारिटन  पुरस्कार हेतु परिवहन कार्यालय में आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी साझा की।

IMG-20250529-WA0055 DEHRADUN: सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने आयोजित किया जन जागरूकता कार्यक्रम, गुड समारिटन और सड़क सुरक्षा सम्मान से नागरिक हुए सम्मानित

कार्यक्रम के बाद शहर में एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें दोपहिया, ई-ऑटो, ई-दुपहिया, मैजिक, ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के वाहन, और प्रदूषण जांच प्रयोगशालाएं शामिल थीं। यह रैली घंटाघर से शुरू होकर कनक चौक, एस्ले हॉल, दर्शन लाल चौक, बुद्धा चौक होते हुए परेड ग्राउंड में समाप्त हुई।

कार्यक्रम में सीओ ट्रैफिक जगदीश चंद्र पंत, एआरटीओ चक्रपाणी मिश्रा, पंकज श्रीवास्तव, परिवहन कर अधिकारी अनिल नेगी, प्रज्ञा पंथ, अनुराधा पंथ, श्वेता रौथाण, शशि दुबे, दौलत पांडेय समेत बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।