कार्रवाई:महंत देवेंद्र दास पर झूठ फैलाने वाले अमित तोमर के खिलाफ FIR दर्ज

देहरादून। श्री दरबार साहिब और महंत देवेन्द्र दास  महाराज के खिलाफ सोशल मीडिया पर झूठ और आपत्तिजनक पोस्ट फैलाने वाले ब्लैकमेलर अमित तोमर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। अपराध संख्या 174/25 के अंतर्गत धारा 299, 351(1), 352, 353(2) में मुकदमा कायम हुआ है। सूत्रों के अनुसार उसकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है और जेल जाना तय माना जा रहा है।

InShot_20250504_082356129-300x250 कार्रवाई:महंत देवेंद्र दास पर झूठ फैलाने वाले अमित तोमर के खिलाफ FIR दर्ज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने साफ कहा है कि “दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।” पुलिस के इस कदम से समाज में फैलाई जा रही झूठी अफवाहों और ब्लैकमेलिंग की साजिशों पर करारा प्रहार हुआ है।

अमित तोमर ने पहले मातावाला बाग को लेकर भ्रामक जानकारियां फैलाईं, फिर श्री दरबार साहिब और महंत देवेन्द्र दास महाराज पर अभद्र टिप्पणी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। वन विभाग ने उसकी झूठी बातों को सिरे से खारिज किया। इसके बाद उसने महंत इन्दिरेश अस्पताल को भी निशाना बनाया, लेकिन हर बार उसके झूठ का पर्दाफाश हुआ।

सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, ब्लैकमेलिंग, और जालसाजी के आरोपों में घिरा अमित तोमर पहले भी कई लोगों को अपने झूठ और धमकियों से परेशान कर चुका है। हिन्दू रक्षा दल के प्रदेश सचिव संजीव कुकरेजा ने तो यहां तक बताया कि अमित तोमर ने उनसे साढ़े चार लाख रुपये ब्लैकमेलिंग में ऐंठ लिए।

श्री दरबार साहिब प्रबंधन को भी कई पीड़ितों ने अमित तोमर की ब्लैकमेलिंग के किस्से बताए हैं। अब जब उसकी पोल पूरी तरह खुल चुकी है, तो समाज में एक सवाल उठ रहा है – ऐसे अपराधियों को कब तक बर्दाश्त किया जाएगा?

सूत्रों के मुताबिक बार काउंसिल जल्द ही अमित तोमर का वकालत लाइसेंस निरस्त कर सकता है, वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह तक कहा गया है कि उसका लाइसेंस फर्जी हो सकता है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।