UTTARAKHAND NEWS: राज्यपाल ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं 

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि भगवान गौतम बुद्ध का जन्म वैशाख पूर्णिमा के दिन हुआ था। उन्होंने संपूर्ण मानवता को अहिंसा, शांति, करुणा और सेवा का मार्ग दिखाया। राज्यपाल ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, विशेषकर वर्तमान समय में, जब समाज को सहिष्णुता, प्रेम और सौहार्द की अत्यंत आवश्यकता है।

उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और सद्भाव लेकर आए।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को तेजी, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए

Next post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा एसएसबी चौकी का दौरा कर जवानों का बढ़ाया हौसला