UTTARAKHAND NEWS: राजभवन में 16वें वित्त आयोग के प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत, उत्तराखंड की लोक संस्कृति से हुआ अतिथियों का अभिनंदन

DEHRADUN: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) से राजभवन में उत्तराखंड भ्रमण पर आए 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

16वें वित्त आयोग का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर है। राजभवन में उनके सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने उत्तराखंड के पारंपरिक लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी जिसमें यहां की समृद्ध लोक परंपराओं की झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

UTTARAKHAND NEWS: सीएम धामी 16वें वित्त आयोग की बैठक में विस्तृत रूप से रखा राज्य का पक्ष

Next post

UTTARAKHAND NEWS: राजभवन में 16वें वित्त आयोग के प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत, उत्तराखंड की लोक संस्कृति से हुआ अतिथियों का अभिनंदन