UTTARAKHAND NEWS: ई-पास मशीन के माध्यम से कराया जायेगा RATION DISTRIBUTION

DEHRADUN: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत वर्तमान में प्रचलित प्राथमिक परिवार (PHH) के लाभार्थियों को प्रतिमाह/प्रति यूनिट 02 कि०ग्रा० गेहूँ एवं 03 कि०ग्रा० चावल एवं अन्त्योदय अन्न योजना (AAY) के लाभार्थियों को प्रतिकार्ड/प्रतिमाह 13.300 गेहूँ एवं 21.700 कि०ग्रा० चावल निःशुल्क वितरित कराया जा रहा है। माह मई, 2025 में जनपद देहरादून के समस्त उचित दर विक्रेताओं द्वारा नवीन ई-पास मशीन के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण कराया जायेगा। साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत प्राथमिक परिवारों एवं अन्त्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों को प्रतिकार्ड 01 कि०ग्रा० रागी निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है जिसका समायोजन चावल से किया जायेगा। समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि खाद्यान्न का उठान कराकर नवीन ई-पास मशीन के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण कराया जाय।

IMG-20250513-WA0033-scaled UTTARAKHAND NEWS: ई-पास मशीन के माध्यम से कराया जायेगा RATION DISTRIBUTION

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।