DEHRADUN: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर फिटबॉक्स फाउंडेशन ने वसंत विहार क्लब में आयोजित किया योग सत्र

देहरादून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में फिटबॉक्स फाउंडेशन द्वारा वसंत विहार क्लब में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 65 से 70 योग प्रेमियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

यह आयोजन “मनी क्रिएशन” के सौजन्य से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राजेश कुमार द्वारा स्वागत भाषण से की गई, जिसमें उन्होंने योग के महत्व और कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। योग सत्र का संचालन तीन प्रशिक्षकों ने किया:

नीतू सिंह (लक्ष्मी नारायण योग)

रूपम (सिवोहम रूपम योग एवं जीनोमिक डीएनए टेस्टिंग)

ज्योति कुमारी (ज्योति योगा क्लासेस)

सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, सूक्ष्म व्यायाम और योग निद्रा जैसी विभिन्न योग विधाओं में सहभागिता की।

कार्यक्रम का समापन फिटबॉक्स फाउंडेशन के संस्थापक पिनाकी सेन के प्रेरणादायक उद्बोधन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने नियमित योगाभ्यास को जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

राष्ट्रपति मुर्मू ने देहरादून में राष्ट्रपति तपोवन और निकेतन का किया उद्घाटन; समावेशिता, सुगम्यता और पारिस्थितिक संतुलन पर दिया विशेष जोर

Next post

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: 4.56 लाख नए मतदाता, खर्च सीमा बढ़ी, 67 प्रेक्षक तैनात