DEHRADUN: फिटबॉक्स फाउंडेशन द्वारा एशियन स्कूल में निःशुल्क बीएमडी स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन

देहरादून: फिटबॉक्स फाउंडेशन संस्थापक पिनाकी सेन के नेतृत्व में, ग्राफिक एरा अस्पताल के वरिष्ठ आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. माणिक राणा के सहयोग से एक निःशुल्क बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन करने जा रहा है। पिनाकी सेन के अनुसार, यह शिविर हड्डियों के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने और निवारक देखभाल को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक पहल है।

शिविर विवरण:
स्थान: द एशियन स्कूल, देहरादून
तारीख: रविवार, 15 जून 2025
समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

मुख्य आकर्षण:

निःशुल्क अस्थि खनिज घनत्व (BMD) परीक्षण

डॉ. माणिक राणा द्वारा व्यक्तिगत चिकित्सा परामर्श

फिटबॉक्स जिम के प्रमाणित प्रशिक्षकों द्वारा स्वास्थ्य एवं जीवनशैली संबंधी सलाह

फाउंडेशन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य रजोनिवृत्त महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य संवेदनशील समूहों में ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर जागरूकता फैलाना है।

संस्थापक पिनाकी सेन के अनुसार, “हमारा उद्देश्य Preventive Health Care के माध्यम से एक जागरूक और स्वस्थ समुदाय का निर्माण करना है। डॉ. माणिक राणा जैसे विशेषज्ञ की भागीदारी इस प्रयास को और अधिक प्रभावी बनाती है।”

Share this content:

Previous post

DEHRADUN: फिटबॉक्स फाउंडेशन द्वारा एशियन स्कूल में निःशुल्क बीएमडी स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन

Next post

UTTARAKHAND: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने की शिष्टाचार भेंट