UTTARAKHAND: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनका आत्मीय स्वागत किया और शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

भेंटवार्ता के दौरान महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की सुरक्षा तथा उनके समग्र कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने महिला कल्याण को राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक बताया और इस दिशा में केंद्र एवं राज्य स्तर पर समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल भी उपस्थित रहीं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।