भारी बारिश का रेड अलर्ट: प्रदेश में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र रहेंगे बन्द

देहरादून। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 30 जून, 2025 को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

आपदा जोखिम को देखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय व निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक तथा सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में कल एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। सचिव ने बताया कि 30 जून को ये सभी संस्थान बन्द रहेंगे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।