UTTARAKHAND: केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की सड़क पर आपात लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

रुद्रप्रयाग, 7 जून — केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया जब क्रेस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग करने को मजबूर हुआ। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं, जबकि पायलट को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे के अनुसार, हेलीकॉप्टर बड़ासू बेस से केदारनाथ के लिए उड़ान भर रहा था। टेक-ऑफ के तुरंत बाद तकनीकी गड़बड़ी महसूस होने पर पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सड़क पर सुरक्षित आपात लैंडिंग करवाई।

आपात लैंडिंग के दौरान सड़क पर खड़ी एक कार को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है। घटना के तुरंत बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और हेलीकॉप्टर को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। यातायात को जल्द ही सामान्य कर दिया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस घटना का हेली शटल सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा है और यात्रा कार्यक्रम पूर्ववत जारी रहेगा।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

थराली में निर्माणाधीन बैली ब्रिज गिरने पर चार अभियंता निलंबित, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर कार्रवाई

Next post

UTTARAKHAND: मुख्यमंत्री ने नैनीताल में 126.69 करोड़ की 27 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण, शिलान्यास