सीएम धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानित, कहा- डॉक्टरी सेवा, संवेदना और समर्पण का प्रतीक

“सीएम धामी ने सभी चिकित्सकों का आह्वान करते हुए कहा कि डॉक्टरी का पेशा केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि एक “नोबल प्रोफेशन” है, जो सेवा, संवेदना और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनता के मन में डॉक्टर के प्रति जो आस्था, सम्मान और श्रद्धा है, उसे और मजबूत करें। सभी चिकित्सकों से अनुरोध है कि अपने आचरण, सेवा और समर्पण से हमेशा अपनी उस छवि को जीवित रखें, जो समाज ने डॉक्टर को ‘धरती का भगवान’ कहकर दी है।”

DEHRADUN: राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर से आए चिकित्सकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी डॉक्टरों को डॉक्टर्स डे की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टरी केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और समर्पण का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, “जनता के मन में डॉक्टरों के प्रति जो आस्था और श्रद्धा है, उसे और मजबूत करें। अपने आचरण, सेवा व समर्पण से उस छवि को जीवित रखें, जिसके लिए समाज डॉक्टर को ‘धरती का भगवान’ कहता है।”

मुख्यमंत्री ने भारतीय संस्कृति में ज्ञान, विज्ञान व अध्यात्म के अद्भुत संगम की चर्चा करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति केवल आस्था पर आधारित नहीं है, बल्कि यह गहन वैज्ञानिक दृष्टिकोण, चिंतन व शोध का भी परिणाम है।

कार्यक्रम में डॉ आर के जैन, डॉ गीता खन्ना, डॉ सुनीता टमटा, डॉ कृष्ण अवतार, डॉ आर एस बिष्ट, डॉ अशोक कुमार, डॉ आशुतोष स्याना, डॉ महेश कुड़ियाल, डॉ प्रशांत, डॉ नंदन बिष्ट समेत प्रदेश के प्रमुख सरकारी व निजी अस्पतालों के डॉक्टर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें सम्मानित किया।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

भाजपा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड अध्यक्ष पद पर बहाल किया, 2027 में हैट्रिक का रखा लक्ष्य

Next post

बुजुर्ग माता-पिता से गिफ्ट डीड में बंगला बिजनेस अपने नाम कर; उनको घर से बाहर खदेड़ रहा था अपना ही बेटा