सीएम धामी ने देहरादून में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत कार्यों का लिया जायजा

प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के रायपुर क्षेत्र अंतर्गत अतिवृष्टि से प्रभावित किरसाली चौक, आईटी पार्क, ननूरखेड़ा, आमवाला, तपोवन और शांति विहार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और कहा कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नालियों की नियमित सफाई एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाए जाने तथा विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय पुलिस और सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्यवाही की जा सके और रिस्पॉन्स टाइम न्यूनतम रहे। उन्होंने प्रभावितों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला, विधायक उमेश शर्मा काऊ और जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

सीएम धामी ने देहरादून में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत कार्यों का लिया जायजा

Next post

₹1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी की तैयारियाँ तेज, केंद्रीय मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि