सीएम धामी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, चारधाम और कांवड़ यात्रा समेत विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

देहरादून: मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से प्रदेश में जारी कांवड़ यात्रा एवं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही, राज्य के समसामयिक मुद्दों एवं चल रही विकास योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।